5 संस्थानों में जांच, वैक्सीन भंडारण और कोल्ड चेन व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण*औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

*रायगढ़, 2 मई 2026/ “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 11 मई तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में आज रायगढ़ शहर में वैक्सीन एजेंसियों के वैक्सीन संधारण एवं कोल्ड चेन की जांच और निरीक्षण की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अभियान के तहत रायगढ़ में कुल 5 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें जिला वैक्सीन स्टोर केजीएच रायगढ़, स्व. श्री लखीराम अग्रवाल मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, स्व.श्री लखीराम अग्रवाल मेमोरियल मेडिकल कालेज (ड्रग स्टोर), प्रमोद मेडिकल एजेंसी तथा अंकुर हॉस्पिटल टीवी टॉवर, रायगढ़ शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के तहत 5 एजेसिंयो कां वैक्सीन भंडारण एवं कोल्ड चेन की सघन जांच/निरीक्षण किया गया।

About The Author