100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरिया का 3 मई को होगा भूमिपूजन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 3 मई 2026/sns/- 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरिया का 3 मई को भूमिपूजन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर सरिया में शाम 4 बजे प्रारंभ होगा। इसमें मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ टंकराम वर्मा, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, सांसद राज्यसभा देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, उपाध्यक्ष अजय नायक, सभापति सरिता नायक, जनपद पंचायत बरमकेला अध्यक्ष डॉ विद्या चौहान होंगे।

About The Author