पिपरिया एवं ईरफ में 05 मई को और 06 मई कोे जल्के एवं पहंदा में जन समस्या निवारण शिविर होगी आयोजित

कोरबा, 06 मई 2026/sns/- सुशासन   तिहार 2026 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के  मार्गदर्शन   में आम जनता के समस्याओं के निराकरण करने, उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के  उद्देश्य   से जिले के विभिन्न कलस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण  शिविर  का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 05 मई को प्रातः 11 बजे से पोंड़ीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम पिपरिया और पाली विकासखंड के ग्राम ईरफ में जनसमस्या निवारण  शिविर   आयोजित की जायेगी। इसी तरह 07 मई को विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम जल्के एवं कोरबा विकासखंड के ग्राम पहंदा में  शिविर   का आयोजन किया गया है।

About The Author