संयुक्त टीम ने कैटीन एवं होटलों का किया निरीक्षण
बलौदाबाजार, 6 मई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार अभियान के तहत् खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को सीमेंट सयंत्रों के कैन्टीन एवं बलौदाबाजार के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री रावन में संचालित कैंटीन व एपीएल अपोलो स्टील फैक्ट्री केसदा के कैंटीन का निरीक्षण किया गया। एपीएल अपोलो स्टील फैक्ट्री के कैंटीन में खाद्य पदार्थों को दीवार से दूर व रैक में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गये। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, वॉटर टेस्ट सर्टिफिकेट कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बलौदाबाजार शहर के एवन डेली नीड्स, मिस बेकरी हाउस, मन्की द केक शॉप, शमा मुरादाबादी बिरयानी सेटर, होटल अंश का निरीक्षण कर साफ सफाई तथा अन्य नियमों को कड़ाई से पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।