राजगामी सम्पदा न्यास की कृषि भूमि को कृषि कार्य हेतु देने अब 15 मई को निविदा आमंत्रित

राजनांदगांव, 05 मई 2026/sns/-श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव की विभिन्न 18 ग्रामों में स्थित कृषि भूमि को 1 जून 2026 से 15 मई 2027 तक की अवधि के लिए लायसेंस पर कृषि कार्य के लिए देने 6 जून 2026 को मोहरबंद निविदा आमंत्रित की गई थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से तिथि में वृद्धि करते हुए 15 मई 2026 को दोपहर 3 बजे तक कार्यालय तहसीलदार एवं व्यवस्थापक राजगामी सम्पदा राजनांदगांव में आमंत्रित की गई है। निविदा 15 मई 2026 को ही अपरान्ह 3.30 बजे खोली जाएगी। इस दौरान निविदादाता उपस्थित रह सकते है। नियम व शर्ते पूर्ववत रहेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

About The Author