सुशासन तिहार में आई महिला देवकी साहू को अप्रैल माह में जारी किया जा चुका है फौती नामांतरण

बलौदाबाजार, 6 मई2026/sns/- भाटापारा में आज सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदिका देवकी साहू द्वारा अपने माता की भूमि ग्राम मुड़ीपार, भाटापारा, हथनीपारा में फौती नामांतरण नहीं होने संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

एसडीएम श्यामा पटेल ने बताया कि आवेदिका द्वारा पूर्व में 2 माह पूर्व उक्त तीनों ग्राम के पटवारी को नामांतरण हेतु आवेदन दिया गया था।सहल्का पटवारी मुढ़ीपार द्वारा 23 अप्रैल 2026 एवं भाटापारा द्वारा 21 अप्रैल 2026 फौती नामांतरण का रिकॉर्ड दुरुस्त कर दिया गया है। इसकी जानकारी आवेदिका को नहीं होने के कारण आज सुशासन तिहार मे पुनः आवेदन प्रस्तुत किया गया था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाये जाने के कारण ग्राम हथिनीपारा में सम्बंधित भूमि का फौती नामांतरण नहीं किया जा सका है।शेष ग्राम का फौती नामांतरण पूर्व में ही किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आज एसडीएम भाटापारा श्रीमती श्यामा पटेल द्वारा दिनांक 6 मई 2026 को आवेदिका को उक्त दो ग्राम का बी -1 खसरा एवं डिजिटल किसान किताब द्वप्रदाय किया गया।आवेदिका इस कार्यवाही से पूर्णतः संतुष्ट है।

About The Author