प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ ठीभान का पक्के घर का सपना
अम्बिकापुर, 06 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन की नीतियों का असर अब ग्रामीण अंचलों में दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित पक्के घरों ने न केवल गरीब परिवारों को सिर छुपाने की छत दी है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार किया है। इसी कड़ी में जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मोहनपुर के रहने वाले श्री ठीभान के लिए सुशासन तिहार खुशियों का नया सवेरा लेकर आई है।
कच्चे मकान की समस्याओं से मिली मुक्ति
हितग्राही ठीभान ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और अन्य मौसमी आपदाओं के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सुशासन तिहार 2025 में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था।जिसका निराकरण हुआ और उन्हें आवास स्वीकृत मिली। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर पूरी मेहनत से अपना घर तैयार कराया। अब वे अपने नए और पक्के घर में परिवार के साथ रह रहे हैं।
पोते-पोतियों के साथ चहक रहा है नया आशियाना
श्री ठीभान का परिवार अब इस नए घर में खुशहाली के साथ समय व्यतीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियों का विवाह हो चुका है और अब उनके दो नाती-पोते भी हैं। वर्तमान में वे अपने पुत्र और उनके परिवार के साथ इसी नवनिर्मित आवास में सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। ठीभान कहते हैं कि पक्का घर होने से अब बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित महसूस हो रहा है।
सुशासन तिहार के लिए जताया आभार
योजना के सफल क्रियान्वयन और पारदर्शी व्यवस्था से उत्साहित होकर ठीभान ने केंद्र व राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की दूरगामी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन के कारण आज खुद का पक्का घर संभव हो पाया है। इस सुविधायुक्त आवास के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।
अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा सुशासन का लाभ
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को समय सीमा के भीतर किश्तें जारी कर उनके आवास पूर्ण कराए जा रहे हैं। ठीभान जैसे हजारों हितग्राहियों का आज अपना पक्का मकान बन कर तैयार है।