नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 की तैयारियों के संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न
दुर्ग, 06 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में, नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए। इस दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि नगर निगम भिलाई एवं रिसाली के उपचुनाव हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 05 मई 2026 को कर दिया गया है। यह मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की नामावली के आधार पर 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में पुनरीक्षित की गई है। इसके अलावा उपस्थित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों को आगामी निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी गई।