नगरीय निकायों में 7 मई को होगा सुशासन तिहार शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 06 मई 2026/sns/- जिले के नगरीय निकायों में 7 मई को सुशासन तिहार शिविर आयोजित होंगे, जिनमें नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड 5, 6 और 7 के लिए वार्ड 6 स्थित देवांगन समाज भवन बंगलाभाठा में, सरसीवा के वार्ड 1 से 15 के लिए कार्यालय भवन नगर पंचायत सरसीवा में, पवनी के वार्ड 1 से 8 तक के लिए नाटक चौरा में और बरमकेला के वार्ड 9, 10, 11, 12, 13, 14, और 15 के लिए वार्ड 15 के हुरूमखांचा रंगमंच में आयोजित किया जाएगा।