ऑगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित   

जांजगीर-चांपा, 06 मई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ अंतर्गत नगर पंचायत शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत वार्ड कमांक 07 आजाद वार्ड में ऑगनबाड़ी सहायिका के 01 पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि जिसकी प्राविधिक मूल्यांकन सूची का प्रकाशन कार्यालयीन सूचना पटल पर कर दिया गया है। किसी अभ्यार्थियों को प्राविधिक सूची में आपत्ति हो तो वे 13 मई 2026 तक ऑनलाईन लिंक https://aww.e-bharti.in  पर दावा-आपत्ति कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी दावा- आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेगे, न हीं दावा-आपत्ति में नये दस्तावेज स्वीकार किये जाएगे।

About The Author