ग्राम रेंगाकठेरा में अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठा पर की गई कार्रवाई

राजनांदगांव, 07 अप्रैल 2026/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठा पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा में किसान नरसिंग वर्मा के भूमि पर अवैध रूप से संचालित ईट भट्ठा पर कार्रवाई की गई और मौके से लगभग 1 लाख 5 हजार से अधिक ईट जप्त किया गया। कार्रवाई में तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री अमीय श्रीवास्तव खनिज विभाग से श्री भारत बंजारे सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

About The Author