सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

राजनांदगांव, 07 अप्रैल 2026/sns/-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में संचालित नेशनल मिशन एडिबल ऑयल-ऑयल पॉम, राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत प्राप्त भौतिक लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 मई 2026 तक हितग्राहियों का चयन कर सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधरोपण का कार्य एवं कृषकों को योजना में प्रावधानित अनुदान का लाभ 15 अगस्त 2026 तक प्रत्यक्ष लाभहस्तांतरण की प्रक्रिया के तहत बैंक खातों में सुनिश्चित करने कहा।
सीईओ जिला पंचायत ने राज्य शासन द्वारा इस वर्ष से संचालित की जाने वाली महत्वकांक्षी योजना फूलों की खेती को सशक्त तरीके से क्रियान्वित करने निर्देशित किया। उन्होंने निर्मित किये जाने वाले कलस्टरों की लखपति दीदीयों को योजना के तहत अधिक से अधिक लाभान्वित करने कहा। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायत अंतर्गत राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को योजना के तहत हितग्राहियों द्वारा उत्पादित किये जाने वाले फूलों के लिए बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करने कहा। निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति नहीं होने पर जवाबदेह तय करते हुए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में निवासरत रहते हुए सुशासन तिहार एवं विकसित भारत कृषि संकल्प यात्रा के दौरान क्षेत्रीय कृषकों के मध्य विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और पात्र कृषकों को योजना से लाभान्वित करने कहा। बैठक में प्रभारी सहायक संचालक उद्यान श्री रविन्द्र कुमार मेहरा, जिला आजीविका मिशन के जिला समन्वयक श्री पिनाकी, विकासखंडों के प्रभारी तथा मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author