जसपुर के 2 बच्चियों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्ति के बाद होगी प्रक्रिया पानी में डूबने से मौत की रिपोर्ट पर बनेगा आरबीसी 6-4 का प्रकरण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 08 मई 2026/sns/- उप तहसील कोसिर के ग्राम जशपुर निवासी संतोष जाति मरार के दो पुत्रियों क्रमशः करीना उम्र 6 वर्ष और चांदनी उम्र 8 वर्ष की महानदी में जसपुर मुख्य बस्ती से कछार जसपुर जाने के दौरान पानी में डूबने से दिनांक 04.05.2026 को मृत्यु हो गई है, जिसका पोस्टमार्टम दिनांक 5.05.2026 को जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में कराया गया है। वर्तमान में जिला चिकित्सालय से पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने हुआ है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु पानी में डूबने से होने की पुष्टि होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत प्रकरण प्रक्रिया किया जाएगा और आपदा में प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये का सहायता राशि प्रदान किया जाएगा।