इन्द्रावती पार सुदूर अंचलों में भी जनगणना कार्य जारी टीमों का समर्पण बना मिसाल

बीजापुर, 09 मई 2026/sns/- बीजापुर जिले के इन्द्रावती नदी पार स्थित सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी जनगणना कार्य पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जनगणना दल लगातार गांव-गांव पहुंचकर घर-घर सर्वे कार्य में जुटे हुए हैं। जनगणना कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर प्रत्येक परिवार की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं, ताकि शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें। नदी पार के ग्रामीण इलाकों में पहुंचने के लिए टीमों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, फिर भी कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है तथा मैदानी अमले को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। जिले के सुदूर अंचलों में भी जनगणना कार्य सुचारु रूप से जारी रहने से शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

About The Author