*आज का दिन पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक है-विष्णु देव साय
**माननीय श्री सुवेंदु अधिकारी जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। लंबे इंतजार के बाद जनता की आशाओं को नई दिशा मिली है और सत्ता परिवर्तन का सपना साकार हुआ है।**आज कोलकाता में नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी जी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।**आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन तथा मजबूत नेतृत्व में डबल इंजन सरकार अब बंगाल के विकास की नई गाथा लिखेगी। इस सरकार के माध्यम से युवाओं को भरपूर रोजगार, किसानों को समृद्धि, मातृशक्ति को सशक्त अवसर और हर वर्ग को न्यायपूर्ण विकास मिलेगा।**आपके कुशल नेतृत्व में बंगाल विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, युवाओं को उनके सपनों के अनुरूप रोजगार मिलेगा और “বাংলা” (बांग्ला) एक बार फिर सच्चे अर्थों में “সোনার বাংলা” (सोनार बांग्ला) बनेगा।**सुवेंदु अधिकारी जी एवं शपथ लेने वाले अन्य सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।**-श्री विष्णु देव साय**मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़*