ग्राम पंचायत मोहला में विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान संचालन हेतु तृतीय निविदा आमंत्रित
मोहला, 13 मई 2026/sns/-जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहला में विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान खोले जाने हेतु तृतीय निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक निविदादाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत तकनीकी एवं वित्तीय निविदा प्रस्तुत कर सकते हैं। निविदा संबंधी विस्तृत जानकारी, शर्तें एवं आवेदन प्रपत्र कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, दंतेश्वरी मंदिर के समीप, चिल्हाटी रोड, अंबागढ़ चौकी से कार्यालयीन दिवस एवं कार्यालयीन समय में प्राप्त किए जा सकते हैं। निविदा प्रपत्र 1000 रुपये के बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। बैंक ड्राफ्ट जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नाम से जमा करना होगा। निविदा 19 मई 2026 को दोपहर 1 बजे तक प्राप्त की जाएगी तथा उसी दिन दोपहर 3 बजे तक कार्यालय में जमा की जा सकेगी। प्राप्त निविदाओं को 19 मई 2026 को शाम 5 बजे खोला जाएगा। निविदा प्रक्रिया दो भागों — तकनीकी एवं वित्तीय — में संपन्न होगी। दोनों निविदाओं को पृथक-पृथक लिफाफों में बंद कर लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से “तकनीकी निविदा” एवं “वित्तीय निविदा” अंकित करना अनिवार्य होगा। इसके पश्चात दोनों लिफाफों को एक बड़े लिफाफे में रखकर जमा करना होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार तकनीकी बिड उपयुक्त पाए जाने एवं स्थल निरीक्षण के बाद पात्र निविदादाताओं की वित्तीय निविदा समिति के समक्ष खोली जाएगी। वित्तीय निविदा खोले जाने की सूचना संबंधित निविदादाताओं को पृथक से प्रदान की जाएगी।