विकास खंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत हांडी टोला में जन समस्या निवारण शिविर आज

मोहला, 13 मई 2026/sns/- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 13 मई को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत हांडीटोला में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। हांडीटोला क्लस्टर में हांडीटोला, सिंघाभेड़ी, आमाटोला, लाताकोड़ों, रेंगाकटेरा, डोंगरगांव, रैनुटोला, बिटाल, जोरातराई, जादूटोला, कौडूटोला, चिखली, ढाढूटोला, खुर्शीपार, मांगाटोला, बांधाबाजार, गुंडरदेही इस तरह 17 ग्राम पंचायत शामिल हैं। शिविर में विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्रामीणजनों को शिविर में उपस्थित होने अपील की है।

About The Author