14 मई को भिलाई जामुल और मर्रा में सजेंगे समाधानों के मंच
दुर्ग, 13 मई 2026/sns/-कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित हो रहे ’सुशासन तिहार-2026’ के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान का अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में कल, 14 मई 2026 (गुरुवार) को जिले के नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिक निगम भिलाई के वैशाली नगर स्थित लोकांगन परिसर में शिविर लगेगा, जिसमें जोन-02 के वार्ड क्रमांक 14, 15, 16, 19, 20 और 27 से 29 तक के नागरिक शामिल हो सकेंगे। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद जामुल के अंतर्गत प्राथमिक शाला रावण भाठा (वार्ड क्र. 09) में शिविर आयोजित होगा, जहाँ वार्ड क्रमांक 05, 07, 09 एवं 10 की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मर्रा में भव्य शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में मर्रा सहित गोडपेन्ड्री, कानाकोट, सोरम, मानिकचौरी, गुढियारी, दैमार, सेलूद, गाडाडीह, बठेना, धौराभांठा, गुजरा, फेकारी, मटंग, पंदर, परसाही, सांतरा, कौही, सेमरी और द. मोखली ग्राम पंचायतों के ग्रामीण अपनी शिकायतें और मांगें प्रस्तुत कर सकेंगे।