14 मई को राजस्व शिविर का आयोजन
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 मई 2026/sns/- जिले में 14 मई को राजस्व शिविर सारंगढ़ तहसील के ग्राम सलोनी, खुडूभांठा, कपरतुंगा, सराईपाली, बरमकेला तहसील के ग्राम करपी, जोगनीपाली, डोंगरीपाली, गौरडीह, सरिया तहसील के ग्राम नौघटा, पिहरा, लिप्ती, लुकापारा, बिलाईगढ़ ब्लॉक के पवनी, सरसीवा तहसील अंतर्गत पेंड्रावन, सरसीवा, खमहरिया और कोसीर उप तहसील के ग्राम उच्चभीठी में किया जायेगा, जहां राजस्व कार्य जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि का निराकरण होगा।