निर्वाचन कार्य हेतु कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
बीजापुर, 13 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव-2026 की अधिसूचना जारी हो चुकी है तथा जिले में कार्यरत सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाओं की आवश्यकता निर्वाचन कार्य हेतु है। यदि कतिपय अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी आदेश जारी या तामिल नहीं हुआ है तो भी इसका तात्पर्य यह न समझें की निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त हैं। उनकी ड्यूटी या तो लगाई जा रही है या उन्हें रिजर्व में रखा गया है। अतः जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे बिना संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर की लिखित अनुमति के न तो अपना मुख्यालय छोड़ेगें और न ही अवकाश पर प्रस्थान करेंगे भले ही उन्हें अवकाश पूर्व से स्वीकृत हो। यदि किसी मामले में इन निर्देशों की अवहेलना पायी जाती है तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।