निजी कम्पनियों में 80 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

मुंगेली, 15 मई 2026/sns/-  जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 22 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर जमकोर में प्रातः 11 बजे से शाम 03 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
वहीं बजाज लाइफ इंश्योरेंस द्वारा सेल्स मैनेजर के 05 पदों तथा इंश्योरेंस एजेंट के 25 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। सेल्स मैनेजर पद हेतु 12वीं उत्तीर्ण तथा इंश्योरेंस एजेंट पद हेतु 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in, e rojgar cg app अथवा जिला रोजगार कार्यालय मुंगेली से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author