केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत
जगदलपुर, 18 मई 2026/sns/- देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सोमवार को दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा भी साथ में पहुंचे। इस मौके पर सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर श्री किरण देव और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।