केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजनान्तर्गत अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र ऑनलाईन बनाये जाने प्रक्रिया शुरू
बीजापुर, 18 मई 2026/sns/- केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के COMPONENT II के अंतर्गत कक्षा 1 ली से 10वीं तक के विद्यार्थियों को देय अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक अस्वच्छ प्रमाण पत्र को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र की भांति अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार के स्तर से ऑनलाईन जारी किये जाने का अनुरोध संदर्भित पत्र के माध्यम से सचिव छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से कर दिया गया है। CHIPS द्वारा प्रमाण पत्र तैयार कर LIVE कर दिया गया है कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी/तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केन्द्र पर जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र ऑनलाईन बनाये जाने की प्रक्रिया अनुसार 10/के स्टाम्प में शपत पत्र के साथ संलग्न कर प्रमाण पत्र प्रारूप में सरपंच/पार्षद से हस्ताक्षर उपरांत आवेदन किया जा सकता है।
समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जिला बीजापुर, समस्त प्राचार्य, प्रधानपाठक प्राथमिक, माध्यमिक, हाई/हायर सेकेण्डरी शासकीय, अशासकीय स्कूल जिला बीजापुर को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने विकासखण्ड अधिनस्थ विद्यालयों में कक्षा 1ली से 10वीं तक अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवार के अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु व्यवसाय प्रमाण पत्र ऑनलाईन बनाये जाने हेतु सभी पात्र विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र बनाया जाना सुनिश्चित करें जिससे ज्यादा से ज्यादा पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा सके।