ईंधन के संयमित उपयोग हेतु जिला प्रशासन का ऑनलाइन बैठकों पर जोर

बलौदाबाजार, 18 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ईंधन के संयमित उपयोग हेतु बैठको में अधिकारियों की भौतिक उपस्थिति के स्थान पर ऑनलाइन बैठकों पर जोर दिया जा रहा है।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शासन की मंशानुरूप सभी अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

आगामी समय सीमा की बैठक हेतु प्रगति कक्ष में जिला मुख्यालय के जिला स्तरीय अधिकारी के अलावा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलौदाबाजार, जनपद सीईओ बलौदाबाजार, तहसीलदार बलौदाबाजार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बलौदाबाजार उपस्थित रहेंगे।कार्यपालन अभियंता,छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी भाटापारा एवं कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग कसडोल अपने-अपने जनपद पंचायत के वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में भाग लेंगे।जिले के अन्य अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अपने-अपने जनपद पंचायत के वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसीतरह अधिकारी -कर्मचारी समाधान शिविर में जाने के लिये पूलिंग वाहन का उपयोग करेंगे।

जनदर्शन में भाग लेने वाले ग्रामीण अपनी सुविधा अनुसार अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय में वीडियो काफेंस के माध्यम से भी जनदर्शन में उपस्थित रह सकते हैं।

About The Author