केमिस्ट हड़ताल के दौरान आवश्यक औषधियों की उपलब्धता के लिये जिला प्रशासन सतर्क
बलौदाबाजार,18 मई 2026/sns/- ऑनलाइन औषधियों की बिक्री के विरोध स्वरूप जिला औषधि विक्रेता संघ बलौदाबाजार द्वारा 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। उक्त परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले में आम नागरिकों को आवश्यक औषधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले में संचालित समस्त जनऔषधि केन्द्रों (पीएमबीजेएके), धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, शासकीय चिकित्सालयों, नर्सिंग होम्स एवं अन्य औषधि वितरण केन्द्रों के माध्यम से आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन एवं मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दवा विक्रेता संघ को प्रस्तावित विरोध कार्यक्रम के दौरान जनहित, रोगी सेवा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दवाओं एवं स्वास्थ्य उत्पादों की उपलब्धता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने कहा गया हैं।जिन मरीजों को नियमित दवाओं की आवश्यकता होती है, वे चिकित्सकीय परामर्श अनुसार आवश्यक दवाएं पूर्व में प्राप्त कर सुरक्षित रखें। आपातकालीन स्थिति में शासकीय अस्पतालों, जनऔषधि केन्द्रों, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, नर्सिंग होम्स एवं अन्य उपलब्ध औषधि केन्द्रों से दवाएं प्राप्त कर सकते है।
इन स्थानों पर खुले रहेंगे मेडिकल स्टोर्स – मेसर्स श्याम सुंदर मेडिकल स्टोर्स भाटापारा मो. 9300956676, मिरी फार्मेसी बलौदाबाजार मो. 9754473929,मेसर्स साहू मेडिकल स्टोर्स सिमगा मो. 9131608662, महेश मेडिकल स्टोर्स कसडोल मो.9907464852,पायल मेडिकल स्टोर्स पलारी मो. 6263008992, महामाया मेडिकल स्टोर्स लवन मो.9977511355, वसुधा मेडिकल स्टोर्स संडी मो.9753005460 खुले रहेंगे।