मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास के संचालन हेतु सेवा प्रदाता के स्वीकृत पदों में नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 19 मई 2026/sns/- भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु एक अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति की शुरुआत की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत सखी निवास के दिशा निर्देशों के अनुसार जिले मे स्वीकृत सेवा प्रदाता के पद की पूर्ति हेतु 02 जून 2026 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला जांजगीर-चांपा, (छ.ग.) में निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय 05.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से प्रेषित आवेदनों को स्वीकार किया जावेगा। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/en/ व कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।