झुमका के शासकीय राशन दुकान संचालन हेतु 1 जून तक आवेदन आमंत्रित
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 मई 2026/sns/- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत झुमका के शासकीय उचित मूल्य दुकान आईडी क्रमांक 522007130 के संचालन हेतु इच्छुक संस्थाओं ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी संस्थाएं, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम एवं वन सुरक्षा समितियों से निर्धारित प्रपत्र में अपने पंजीयन प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन-पत्र 01 जून 2026 तक कार्यालय एसडीएम बिलाईगढ़ में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन- पत्र एसडीएम कार्यालय बिलाईगढ़ से प्राप्त किए जा सकते हैं।