प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर, 22 मई 2026/sns/-  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील मैनपाट के कुनिया निवासी सुहानो मझवार की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुशील माझी, तहसील मैनपाट के कुनिया निवासी रामप्रसाद की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर हीरासाय, तहसील मैनपाट के असगंवा निवासी पिलो मझवार की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस रामजीत मझवार, तहसील मैनपाट के सपनादर निवासी मुन्ना मांझी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस शांतिबाई, तहसील रघुनाथपुुर के करदोनी निवासी अनिल यादव की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस राजेश यादव, तहसील रघुनाथपुुर के केपी निवासी बिता गिरी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस एतवारी  एवं तहसील सीतापुर के ढेकीटोली निवासी मुनेश्वर चैहान की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस कलावती बाई को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

About The Author