आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत   

जांजगीर-चांपा, 25 मई 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 2 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले के तहसील शिवरीनारायण के ग्राम करमंदी निवासी श्री सुमेश कुमार गहरे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पत्नी श्रीमती रेखा एवं तहसील पामगढ़ के ग्राम चेऊडीह के श्री संजय टण्डन की लू लगने के कारण मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती संगीता टंडन को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

About The Author