*माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा बस्तर के सुदूर जनजातीय अंचलों में दशकों से निःस्वार्थ चिकित्सा सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानवता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले जी एवं श्रीमती सुनीता गोडबोले जी को पद्म श्री सम्मान से अलंकृत किया जाना समूचे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।

**गोडबोले दंपति ने वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर अपना संपूर्ण जीवन जनजातीय समाज की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। बारसूर जैसे दूरस्थ क्षेत्र और कठिन वनांचल में रहकर उन्होंने नि:शुल्क उपचार, कुपोषण मुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और जनविश्वास निर्माण के लिए उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है।**सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की यह साधना राष्ट्र निर्माण का श्रेष्ठ उदाहरण है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर गोडबोले दंपति को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ।**श्री विष्णु देव साय**मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़*

About The Author