सुशासन तिहार से संवर रही आजीविका देवमती को उन्नत बकरा पालन के लिए मिला 4,000 का चेक


अम्बिकापुर ,26 मई 2026/sns/-  शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे श्सुशासन तिहारश् और समाधान शिविरों का सकारात्मक परिणाम धरातल पर नजर आने लगा है। प्रशासन द्वारा हितग्राहियों के लंबित आवेदनों का त्वरित निराकरण कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर की रहने वाली और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला श्रीमती देवमती पैकरा के लिए यह सुशासन तिहार एक नई आर्थिक शुरुआत लेकर आया है।

श्रीमती देवमती पैकरा ने बताया कि उन्होंने पशुधन विकास विभाग के अंतर्गत उन्नत नस्ल के बकरा पालन योजना के तहत आवेदन किया था। सुशासन तिहार शिविर के माध्यम से उनके आवेदन पर सकारात्मक पहल हुई और आज उन्हें उन्नत नस्ल बकरा इकाई के लिए 4,000 की राशि का चेक प्रदान किया गया।

आजीविका बढ़ाने का लिया संकल्प
योजना का लाभ और चेक प्राप्त कर उत्साहित श्रीमती देवमती ने अपनी खुशी जाहिर करते उन्होंने कहा, ष्मैंने उन्नत नस्ल के बकरे के लिए आवेदन किया था, जिसके स्थान पर आज मुझे 4,000 का चेक प्राप्त हुआ है। मैं इस राशि का उपयोग अपनी स्वरोजगार गतिविधियों को आगे बढ़ाने और खुद को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के लिए करूंगी।

मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
श्रीमती देवमती ने इस त्वरित लाभ और महिलाओं के आजीविका संवर्धन में दिए जा रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए है, उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई दिशा मिल रही है। यह शिविर शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने का एक सशक्त और पारदर्शी माध्यम बन रहा है।

About The Author