सुशासन तिहार शिविर में बना आयुष्मान कार्ड हितग्राही कविता महत ने जताई खुशी
अम्बिकापुर ,26 मई 2026/ sns/- सुशासन तिहार के अंतर्गत सरगुजा जिले में लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों में आम नागरिकों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश आयोजित समाधान शिविर में आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड निर्माण की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।
उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कठमुंडा की रहने वाली कविता महत का आयुष्मान कार्ड समाधान शिविर में बनाया गया। आयुष्मान कार्ड बनने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उनका कार्ड नहीं बन पाया था, लेकिन सुशासन तिहार शिविर में आसानी से कार्ड बन गया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी योजना है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
कविता महत ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाना चाहिए, ताकि बीमारी के समय आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए यह योजना बहुत सहायक है और इससे निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है।
उन्होंने सुशासन तिहार की सराहना करते हुए कहा कि शिविरों में विभागीय अधिकारी स्वयं पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं गांव-गांव पहुंच रही हैं तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।