स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न संवर्गों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई, दावा आपत्ति 4 जून तक आमंत्रित

अम्बिकापुर ,26 मई 2026/sns/- कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग अंबिकापुर द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संवर्गों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। यह सूची 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में तैयार की गई है।

जारी आदेश के अनुसार रेडियोग्राफर प्रशिक्षण प्राप्त अंधकक्ष सहायक (डार्क रूम असिस्टेंट), नेत्र सहायक अधिकारी (ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट ऑफिसर) तथा लैब टेक्नोलॉजिस्ट संवर्ग के एम.पी.एच.डब्ल्यू. (पुरुष/महिला) ग्रेड-1 कर्मचारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की जा रही है। विभाग ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों के लिए निर्धारित प्रशिक्षण, सेवा अनुभव एवं पंजीयन संबंधी अर्हताएं अनिवार्य होंगी। विभागीय पदोन्नति की प्रक्रिया के तहत जिलों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह अंतिम वरिष्ठता सूची तैयार की गई है। सूची का अवलोकन जिला सरगुजा की एनआईसी वेबसाइट ूूूण्ेनतहनरंण्हवअण्पद पर किया जा सकता है।

संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने जिले के संबंधित कर्मचारियों को सूची उपलब्ध कराएं। यदि किसी कर्मचारी के नाम, प्रविष्टि अथवा विवरण में त्रुटि हो या किसी पात्र कर्मचारी का नाम छूट गया हो, तो प्रमाणित दस्तावेजों सहित निर्धारित अवधि में दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस हेतु 4 जून तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा अंतिम सूची के आधार पर पदोन्नति संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author