नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

राजनांदगांव, 26 मई 2026/sns/- सुशासन तिहार में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम आलीखंूटा के निवासी श्री नारायण लाल चंद्रवंशी के लिए खुशियों भरा रहा। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से तत्काल नि:शुल्क ड्रायविंग लाईसेंस बनाकर दिया गया। इस दौरान ड्राइविंग लाईसेंस की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो गई। श्री नारायण लाल ने बताया कि उनके पास कार है और पिछले कुछ दिन पहले वे ड्राईविंग लाईसेंस बनवाना चाहते थे। नि:शुल्क ड्राईविंग लाईसेंस बन जाने से अब उन्हें आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर गरीब एवं जरूरतमंदों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने अपने मित्रों एवं परिवारजनों को भी शिविर का लाभ लेने और नि:शुल्क ड्राइविंग लाईसेंस बनवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में आयोजित शिविर में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न तरह के कार्य किए जा रहे है और जनमानस को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी मिल रही है। शिविर में सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे जनसामान्य जागरूक हो रहे है।

About The Author