आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
बलौदाबाजार, 27 मई 2026/sns/-आबकारी आयुक्त पदुम सिंह एल्मा के निर्देश पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला आबकारी की टीम द्वारा 18.72 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। वृत्त भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत थाना हथबंद के ग्राम लावर निवासी आरोपी घुरऊराम पारधी के कब्जे से 36 पाव कुल 6.48 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं ग्राम बिलाईडबरी निवासी गोपाल रात्रे के कब्जे से 38 पाव कुल 6.84 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 74 पाव देशी मदिरा मसाला 13.32 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 7,400 होना पाया गया। आरोपी घुरऊराम पारधी एवं गोपाल रात्रे के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह वृत्त पलारी क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा थाना पलारी के ग्राम खरतोरा निवासी आरोपी कमल नारायण साहू के कब्जे से देशी मदिरा मसाला 30 पाव कुल 5.4 बल्क लीटर जब्त किया गया। देशी मदिरा मसाला का बाजार मूल्य 3,000 होना पाया गया। आरोपी कमल नारायण के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, पी. माधव राव आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी नगर सैनिक कमल वर्मा, दुर्गेश्वरी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।