जेवडनखुर्द में जन समस्या निवारण शिविर अब 29 मई को

कवर्धा, 27 मई 2026/sns/- कवर्धा विकासखंड के ग्राम जेवडनखुर्द में 28 मई 2026 को आयोजित निर्धारित जन समस्या निवारण शिविर की तारीख में संशोधन किया गया है। सीईओ जनपद पंचायत कवर्धा श्री संदीप पोयाम ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई को राज्य शासन द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व का शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। जिसके कारण अब यह शिविर 29 मई 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।

जेवडनखुर्द सुशासन शिविर क्लस्टर में ये गाँव शामिल

सुशासन शिविर के आयोजन के लिये जेवडनखुर्द का जो क्लस्टर बनाया गया है उसमें दौजरी, बटुराकछार, जेवडनखुर्द, जरती, डबराभाठ, बोधईकुण्डा, मजगांव, समनापुर, रेंगाखारखुर्द, बरपेलाटोला, जोराताल, अमलीडीह, सिंघनपुरी, जमुनिया, बरबसपुर, रवेली, राम्हेपुरखुर्द, सुरजपुरा, खडौदाखुर्द, सुखाताल, घुघरीखुर्द, घुघरीकला, मरपा, पालीगुढ़ा, नेवारी ये गाँव शामिल हैं।

About The Author