स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों में 57 पदों पर होगी संविदा भर्ती ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक
बलौदाबाजार, 27 मई 2026/sns/- जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त 57 शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। योग्यताधारी आवेदक ऑनलाइन गूगल लिंक के माध्यम से 15 जून 2026 दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बलौदाबाजार में सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोशाला के एक -एक पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाटापारा में शिक्षक गणित के एक पद,स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पलारी में व्याख्याता भौतिक, शिक्षक अंग्रेजी, शिक्षक हिन्दी के एक- एक पद एवं सहायक शिक्षक अंग्रेजी व सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के दो- दो पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्याल कसडोल में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला एवं शिक्षक विज्ञान के एक -एक पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सिमगा में शिक्षक सामान्य विज्ञान के एक एवं सहायक शिक्षक के 2 पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयलवन में व्याख्याता भौतिक एवं व्यायाम शिक्षक के 1 -1 पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सुहेला में सहायक शिक्षक के 1 पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय अर्जुनी में सहायक शिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक के 1-1 पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सेल में शिक्षक कम्प्यूटर एवं सहायक शिक्षक के 1-1 पद,स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय छेरकापुर में सहायक शिक्षक के एक पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय हथबंद में शिक्षक विज्ञान, शिक्षक अंग्रेजी एवं सहायक शिक्षक के एक- एक पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय निपानिया में शिक्षक अंग्रेजी एक पद एवं साहयक शिक्षक 4 पद,स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय लाहोद में व्याख्याता भौतिक शिक्षक अंग्रेजी के एक -एक पद तथा सहायक शिक्षक के 4 पद,स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय ओड़ान में व्याख्याता भौतिक एवं शिक्षक अंग्रेजी एक -एक पद तथा सहायक शिक्षक 4 पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सोनाखान में व्याख्याता रसायन, शिक्षक अंग्रेजी के एक -एक पद तथा सहायक शिक्षक 5 पद, स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय करहीबाजार में व्याख्याता भौतिक, व्याख्याता
गणित एवं शिक्षक अंग्रेजी के एक- एक पद तथा सहायक शिक्षक 2 पदों पर संविदा भर्ती होगी।
पदवार आवश्यक शैक्षणिक आहर्ता,आरक्षण,मानदेय,चयन प्रक्रिया एवं गूगल लिंक के सम्बंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेब साईट https://balodabazar.gov.in पर उपलब्ध हैं।