पद्म पुरस्कार नामांकन हेतु 31 मई तक आवेदन आमंत्रित
बलौदाबाजार, 28 मई 2026/sns/- भारत सरकार के समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा गणतंत्र दिवस 2027 अवसर पर घोषित किये जाने वाले पद्म पुरस्कार हेतु नामांकन, अनुशंसा 31 मई 2026 तक आमंत्रित की गई है। आवेदन awards.gov.in पोर्टल पर कर सकते है।
जिले से दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार, समाजिक समावेशन एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के नाम प्रस्तावित किये जाएगें। जिला प्रशासन ने समाजिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं एवं पात्र व्यक्तियों से निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप अधिक से अधिक नामांकन भेजने की अपील की है।
इस पुरस्कार का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाले संगठनों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करना, उनकी पहचान स्थापित करना तथा उन्हे राष्ट्रिय स्तर पर सम्मानित करना है। इससे समाज सकरात्मक एवं प्रेणादायी कार्यों को बढ़ावा मिलेगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण स्क्रीनिंग समितियों द्वारा किया जाएगा तथा उनकी अनुशंसा के आधार पर ‘राष्ट्रीय चयन समिति पुरस्कार विजेताओं का चयन करेगी। चयनित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।