बोडतरा में समाधान शिविर आज 12 ग्राम पंचायत के ग्रामीण होंगे शामिल

बलौदाबाजार,28 मई 2026/ sns/-  सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत गुरुवार 28 मई को विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बोडतरा में समाधान शिविर आयोजित की जाएगी जिसमें 12 ग्राम पंचायत के लोग शामिल होंगे।शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होग़ा।

 शिविर में ढाबाडीह , धौराभांठा,कोड़ापार, खपराडीह,खोखली,गाड़ाडीह,मजगांव, सेमरिया,राजाढार, बोडतरा,गोगिया  एवं आलेसुर शामिल होंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर क़ी बेहतर तैयारी करने और विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

About The Author