विकास खंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत भनसुला में जन समस्या निवारण शिविर आज

मोहला, 28 मई 2026/sns/- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 28 मई को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत भनसुला में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। ग्राम पंचायत भनसुला क्लस्टर में गोर्राटोला, आतरगांव, पांगरी, बुटाकसा, केसला, छछानपाहरी, बहोरनभेड़ी, दाउटोला, आटरा, थुहाडबरी, हितागुटा, ब्राम्हणभेड़ी, सांगली, मचांदुर, कोटरा इस तरह 15 ग्राम पंचायत शामिल हैं। शिविर में विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्रामीणजनों को शिविर में उपस्थित होने अपील की है।

About The Author