जिले की 7 वर्षीय मीमांसा साहू ने पुणे में आयोजित नेशनल कूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता



दुर्ग,  29 मई 2026/sns/-  दुर्ग जिले की मात्र 7 वर्षीय मीमांसा साहू ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस मिलिट्री स्कूल, फूलगांव पुणे महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मीमांसा 3 साल की उम्र से कूडो सीख रही है। पिछले वर्ष सूरत में हुई नेशनल चैंपियनशिप में मीमांसा ने एक सिल्वर और एक कांस्य पदक जीता था। इस बार पुणे में गोल्ड जीतकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मीमांसा की यह उपलब्धि उनकी उम्र के अन्य बच्चों के लिए भी अत्यंत प्रेरणादायक है।

मीमांसा की इस उपलब्धि में उनके ट्रेनर श्री राजा कौशल एवं लिलिमा मैम का विशेष योगदान रहा है। परिजनों ने मीमांसा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। मीमांसा नारायणा ई-टेक्नो स्कूल बोरसी दुर्ग में कक्षा 2 की छात्रा है।

About The Author