अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन जारी होंगे

कवर्धा, 29 मई 2026/sns/- संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार केंद्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के कंपोनेट।। अंतर्गत कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक “अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र” अब ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केंद्र के माध्यम से यह प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ संलग्न प्रमाण पत्र, सरपंच, पार्षद से सत्यापन एवं पटवारी के हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। जिला कबीरधाम के अंतर्गत समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, प्रधान पाठक, शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के ऐसे विद्यार्थियों, जिनके परिवार अस्वच्छ व्यवसाय कार्य से जुड़े हैं, को इस सुविधा की जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करें। इस संबंध में संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों को आवेदन प्रपत्र एवं अस्वच्छ व्यवसाय नमूना प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

About The Author