मुख्यमंत्री उत्कर्ष योजना कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 26 जुलाई की लिखित परीक्षा स्थगित
रायगढ़, 29 मई 2026/sns/- कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी पत्र क्रमांक अनुसार मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली लिखित प्रवेश परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में संस्था इम्पैनलमेंट एवं प्रवेश प्रक्रिया में विलंब होने के कारण शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकेगी। यह परीक्षा 26 जुलाई 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जानी थी। विभाग ने परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों एवं पालकों से अपील की है कि वे फिलहाल लिखित परीक्षा से संबंधित कोई आवेदन जमा न करें। शासन स्तर से संबंधित निर्देश प्राप्त होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया एवं परीक्षा की नई तिथि के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी।