पंचायत उप निर्वाचन क्षेत्र में 1 जून को होगा मतदान 30 मई की शाम से पंचायत  उप निर्वाचन क्षेत्र में शराब बिक्री बंद

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 मई 2026/sns/- कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए दिन सोमवार मतदान तिथि 01 जून 2026 निर्धारित किया है और निर्वाचित ग्राम पंचायत एवं वार्ड के लिए सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।  मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा। इस उप निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा, विधानसभा चुनाव की तरह आदर्श आचरण संहिता लागू है, जिसके अनुसार लाउड स्पीकर, वाहन अनुमति, संपत्ति विरूपण , कानून व्यवस्था आदि  प्रभावशील है।

जहां उप निर्वाचन होगा, उन पंचायतों के नाम

जिले के सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरभाठा-अ, ग्वालीनडीह, कोतमरा और चंदाई में सरपंच पद का निर्वाचन होगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बासीनबाहरा के वार्ड 11, गंतुली छोटे के वार्ड 4, बरभाठा-ब के वार्ड 6, दुर्गापाली के वार्ड 1, केडार के वार्ड 4, गाताडीह के वार्ड 9, बंजारी के वार्ड 2 और पिंडरी बा.पा. के वार्ड 4 में पंच का चुनाव होगा।

निर्वाचित क्षेत्र में शराब प्रतिबंधित

 1 जून 2026 दिन सोमवार को मतदान संपन्न कराए जाने और मतदान के पश्चात तत्काल मतगणना कार्य मतदान स्थल पर ही किए जाएंगे। ऐसी दशा में मतदान के पूर्व संध्या से मतदान कार्य समाप्ति होते तक 48 घंटे पूर्व संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने एवं शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

About The Author