शासकीय आईटीआई मुंगेली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक
मुंगेली, 02 जून 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मुंगेली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए विभिन्न एनसीवीटी एवं एससीवीटी व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक किया जा सकता है। संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोपा एकवर्षीय पाठ्यक्रम में 48 सीट, स्टेनों हिन्दी में 48 सीट, विद्युतकार एवं फिटर द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में 20-20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।