प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 4 जून को 3 हजार से अधिक अभ्यार्थी होंगे शामिल

बलौदाबाजार, 02 जून 2026/sns/- छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 4 जून 2026 को प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिये जिले में 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें 3168 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा एक पाली में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 :15बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को प्रातः 9:30 बजे से पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुंचना अनिवार्य है।कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने परीक्षा आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय डी. के.कॉलेज बलौदाबाजार केन्द्र में 360 अभ्यर्थी, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार में 360, पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल में 360,पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी शासकीय कन्या हाई स्कूल में 240,एमडीव्ही बलौदाबाजार में 240,पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवन में 360, शाश्वत हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार में 300,शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सकरी में 180,अहिल्या इंटरनेशनल सस्कूल में 360,शासकीय ज़ीएनए महाविद्यालय भाटापारा में 309 एवं शासकीय बहु उद्देशीय हायर सेकेण्डरी स्कूल भाटापारा में 108 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

About The Author