स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती स्थगित

बलौदाबाजार, 02 जून 2026/sns/- जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त 57 पदों पर संविदा भर्ती को स्थगित कर दिया गया है।

लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त भर्ती प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। उपरोक्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक पदों हेतु संविदा भर्ती केन्द्रीयकृत परीक्षा संचालनालय द्वारा आयोजित कराई जायेगी।

About The Author