03 जून को विकासखण्ड अम्बिकापुर के हर्राटिकरा में 27 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

अम्बिकापुर, 02 जून 2026/sns/-  “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 03 जून को विकासखण्ड अम्बिकापुर के हर्राटिकरा शिविर स्थल (सांडबार वन देवी मंदिर के सामने) में शिविर लगेगा। जिसमें 27 ग्राम पंचायतों मेण्ड्राकला, मुड़ेसा, उदयपुरढाब, जोगीबांध, भिट्ठीकला, सुन्दरपुर, माझापारा, रामपुर, चिताबहार, सरईटिकरा, बरढोढ़ी, पोड़ीखुर्द, परसाढ़ीखुर्द, नवाबांध, जगदीशपुर, हर्राटिकरा, केशवपुर, सुखरी, सपना, फतेहपुर, रनपुरकला, बांकीपुर, बकिरमा, थोर, लब्जी, कोल्डीहा, खैरबार के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। बता दें शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले में शिविर आयोजित होंगे।

About The Author