खाद बीज भण्डारण वितरण एवं गुणवत्ता नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल गठित

बलौदाबाजार, 2 जून 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ वर्ष 2026 हेतु उर्वरक एवं बीज का भण्डारण, वितरण एवं गुणवत्ता नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल में नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि नारद कुमार भारद्वाज, सदस्य सहकारिता निरीक्षक देवेन्द्र नेताम, पर्यवेक्षक तेजनाथ साहू, प्रोग्रामर नरेन्द्र वर्मा, वाहन चालक कुमार भारद्वाज, भृत्य शंकर लाल साहू शामिल है।

उड़नदस्ता दल द्वारा सहकारी एवं निजी उर्वरक एवं बीज विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा एवं अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।कृषकों को रसायनिक उर्वरकों की अधिक दर पर विक्रय तथा कालाबाजारी, जमाखोरी व प्रवर्तन के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करेंगे। उर्वरक विक्रय केन्द्रों में रसायनिक उर्वरकों के भौतिक स्कंध एवं पॉस मशीन में उपलब्ध स्कंध का मिलान करते हुए भिन्नता पाये जाने पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। जिले में स्थित भाटापारा रेक पाईंट से जिले को आबंटित उर्वरकों की प्रदाय मात्रा अनुसार प्राप्ति सुनिश्चित करेंगे साथ डबल लॉक में भण्डारित उर्वरकों का सहकारी समितियों में आवश्यकतानुसार भण्डारण एवं कृषकों को वितरण की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही अनुदान प्राप्त उर्वरक का गैर कृषि कार्य यथा पशु आहार निर्माण, रेसिन एवं प्लाईवुड उद्योग में उपयोगिता के संबंध में उद्योग विभाग से सूची प्राप्त कर निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।कृषकों को वैकल्पिक, संतुलित उर्वरक एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित उर्वरक समूह क्रय कर उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करेंगे।

About The Author