बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आज

कोरबा, 03 जून 2026/sns/-सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीणों के समस्याओं, मांग एवं शिकायतों के निराकरण और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से 03 जून को प्रातः 10 बजे से विकासखंड कोरबा के कलस्टर ग्राम बरपाली और करतला के ग्राम कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

About The Author